Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - कलेक्टर ने बैठक लेकर समग्र शिक्षा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Admin / Fri, Jun 28, 2024 / Post views : 308

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

कलेक्टर ने बैठक लेकर समग्र शिक्षा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की

कार्यों में गुणवत्ता लाने एवं अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 28 जून 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में पीएम श्री योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंडवार सभी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अप्रारंभ एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सोढ़ार में पीएम श्री योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्यों को आगामी दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री देव ने शासकीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, शौचालय निर्माण, बी.आर.सी. भवन मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पीएम श्री योजना के संबंध में उचित जानकारी नहीं देने पर समग्र शिक्षा के प्रोग्रामर श्री शशिभूषण पांडे तथा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 03 श्री आलोक त्रिवेदी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बी.आर.सी. से भी निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता या किसी भी प्रकार की कमी होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री देव ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों में भी पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में मरम्मत या निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी दीर्घ मरम्मत, लघु मरम्मत, पीएम श्री योजना एवं स्कूल जतन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे, श्री अजय नाथ सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement