Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Kawardha News - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल को किया रावाना

Admin / Thu, Apr 25, 2024 / Post views : 239

लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री वितरण, मतदान 26 अप्रैल को, मतदान का समय सुबह 07 से 06 बजे तक


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल को किया रावाना


कलेक्टर ने मतदान वितरण कार्यों और व्यवस्था का जायजा लिया


कवर्धा, 25 अप्रैल 2024। लोकतंत्र के महापर्व में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72 कवर्धा के 804 मतदान केन्द्रों के लिए कृषि उपज मंडी बिलासपुर रोड़ कवर्धा में सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतदान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में मतदान का समय सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक निर्धारित है। सभी कार्यों की वीडियोग्राफी कराई गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। लोकतंत्र के महापर्व में हजारों की संख्या में ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मतदान सामाग्री का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनां विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए स्ट्रांग रूम के सामने बनाएं गए 20-20 अलग-अलग कांउटर से मतदान सामाग्री का मतदान केन्द्रवार मिलान कर वितरित किया गया। मतदान सामग्री स्थल पर महिला मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा गया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त छांया, पानी की व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम समाग्री वितरण केन्द्र पर तैनात थी। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए जिले के एक सहायक मतदान केन्द्र मिलाकर 804 मतदान केन्द्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 20-20 कुल 40 काउंटर बनाए गए थे। इसके लिए काउंटर प्रभारी एवं सहायक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। भारत निर्वाचन अयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कबीरधाम जिले में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शुरू होगा। जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 411 मतदान केन्द्र के लिए गठित 411 मतदान दल को समाग्री का वितरण किया गया। इसी प्रकार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के 393 मतदान केन्द्र के लिए गठित 393 मतदान दल को सामाग्री वितरण किया किया गया। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा-71 पंडरिया में 21 और विधानसभा-72 कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गएं है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी है। इसी प्रकार इन दोंनो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग है। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में युवा अधिकारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने बताया कि जिले के अंतर्गत कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य कराने के लिए 75 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। पंडरिया में 37 सेक्टर अधिकारी और कवर्धा में 38 सेक्टर अधिकारी है। 804 मतदान दलों के लिए 187 रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के लिए 97 रूट और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान केन्द्र पहुंचाने के लिए 90 रूट बनाएं गए है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में कुल मतदान केन्द्रों के 50 प्रतिशत 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग की जा रही है। विधानसभा-71 पंडरिया के 197 एवं 72 कवर्धा के 205 मतदान केन्द्र वेब कांस्टिग किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के 82 और ग्रामीण क्षेत्र के 320 मतदान केन्द्र में वेब कांस्टिग की जा रही है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी एवं नोटा 01 कुल 16 है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement