Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- पक्का आवास बना सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जगरौतिन और रूपौतिन बाई की जिंदगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 224

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जगरौतिन और रूपौतिन बाई की जिंदगी

पक्का आवास बना सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक

कवर्धा 3 जनवरी 2026। अन्धकार कितना भी गहरा क्यों न हो, आशा की एक किरण उसे मिटा देती है। इसी कहावत को चरितार्थ किया है बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत-खैरबनाकला की 70 वर्षीय जगरौतिन बाई और रूपौतिन बाई ने, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने नई रोशनी भर दी है।

जगरौतिन बाई अपनी आपबीती बताते हुए कहती है कि पति के निधन के पश्चात बेटे, बहु और दो नातिन-पोतो के साथ टूटी-फूटी झोपड़ी में रहकर जीवन संघर्ष बन गया था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, ऐसी हालात में पक्का आवास बनाना संभव नहीं था। जगरौतिन बाई बताती है कि हमारे जीवन में कभी खुशी आएगी ये नहीं सोचा था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक चयन सूची में पात्र सूची में उनका नाम आया और जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये उन्हे आवास की स्वीकृति प्रदान की और आवास निर्माण की अनुदान राशि 1.20 लाख रूपये निर्माण कार्य प्रगति के आधार पर उनके बैंक खाता में तीन किश्तों में आती गई, जिससें जगरौतिन बाई का खुशियों का आशियाना बनकर तैयार हो गया। जगरौतिन बाई बताती है कि जब उन्हे आवास स्वीकृत हुआ, तो उन्हे और उनके परिवार को ऐसे लगा जैसे जीवन में नई उम्मीद मिल गई। वे इसे बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा बता रही है।

जगरौतिन बाई को भी मिला आवास, बदले हालात

इसी क्रम में ग्राम पंचायत-खैरबनाकला के रूपौतिन बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ है। पति के मृत्यु के उपरांत अपने दो बेटों की परवरिश की और 1 एकड़ जमीन में खेती एवं मजदूरी कर अपने परिवार को संभाला। आज उनके दोनों बेटे विवाहित है और घर में नातिन-पोते के कदमों की खुशियां है। रूपौतिन बाई बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से अब उनके पास भी पक्का घर होगा। यह सिर्फ पक्का आवास नहीं, बल्कि हमारे परिवार की सुरक्षा और सम्मान है।

जगरौतिन बाई और रूपौतिन बाई इन दोनों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से पक्का आवास के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की अन्य योजना जैसे स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस चूल्हा, नल-जल योजना से पीने का शुद्ध पानी, पंडित दीनदयाल ग्रामीण सौभाग्य योजना से बिजली, मनरेगा से अपने ही आवास में काम करने से 90 मानव दिवस की मजदूरी भुगतान, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं महतारी वंदन आदि अन्य प्रकार की योजना से लाभ मिलने से गांव में मान प्रतिष्ठा बढ़ी है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement