: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का गडरिया समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की लोक पारंपारिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया
Admin / Sun, Jun 23, 2024 / Post views : 192
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का गडरिया समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की लोक पारंपारिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया
लोक सेवा न्यूज़ सवांददाता
कवर्धा, 23 जून 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने प्रवास के दौरान आज कवर्धा शहर के वार्ड 16 पाली पारा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का वार्ड में पहुंचने पर वार्डवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। गडरिया समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का छत्तीसगढ़ की लोक पारंपारिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र सलुजा, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मनिराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री श्रीकांत उपाध्याय, पार्षद श्री रिंकेश वैष्णव, श्री प्रमोद शर्मा, श्री उमंग पाण्डेय, श्री सुनील साहू, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री विजय पाली सहित गडरिया समाज के प्रतिनिधि, समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन