Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

Admin / Tue, Aug 6, 2024 / Post views : 145

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं हर्षोउल्लास आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता कवर्धा, 06 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ श्री गृंथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर कालेज मैदान में होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी का पर्व मनाया जाएगा। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौपा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा श्री आशीष अनुपम टोप्पों, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त, अनुविभागीय अधिकारी सहसपुर लोहारा सुश्री अकांक्षा नायक एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक रूप से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में परेड आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं से उनके भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं रात्रि में भवनों पर रोशनी की जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है। सभी विभाग अपने कार्यालय परिसर में पौधा रोपण कराए। कलेक्टर श्री महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी जिला पंचायत सीईओ को दिया है। इसके अलावा ध्वजारोहण, सलामी गार्ड आफ ऑनर, मुख्य अतिथि द्वारा पेरड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था व ध्वरारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारी, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित करने, पार्किग व्यवस्था, एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। समारोह स्थल में मंच व ध्वरोहरण स्थल निर्माण, मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण आदि के लिए लोक निर्माण विभाग व कवर्धा नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। समारोह स्थल पर मंच एवं बैरिकेट्स निर्माण, गणमान्य नागरिकों के बैठने के लिए अलग-अलग मंच बैरिकेट्स के लिए वन विभाग, पीडब्लूडी, सीएमओ कवर्धा को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार समारोह स्थल के साज-सज्जा, साउण्ड, सिस्टम पेयजल, पुष्प, मालाएं, बुके, समारोह स्थल हेतु गुब्बारे, देश भक्ति एवं आजादी का आकर्षक स्लोगन, शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतर की व्यवस्था, चिकित्सा अधिकारी एवं एम्बुलेंस व्यवस्था, उद्घोषणा कार्य, एवं समपूर्ण समारोह की विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने इस संबध मे संबंधित अधिकारियों को आयोजन के पूर्व सौपे गए सभी दायित्वों को पूरा करने को कहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement