जांजगीर-चांपा -कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणो : पीएम आवास योजना में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए - कलेक्टर
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 201
समाचार
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, जिला अस्पताल व लाइवलीहुड कॉलेज में होगा संचालन
पीएम आवास योजना में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए - कलेक्टर
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग रोकने और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश
राजस्व पखवाड़ा व जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत करें निराकरण
निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण, नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जल संचय एवं जनभागीदारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें
जांजगीर-चांपा 16 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने कहा।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की निर्माण कार्य की सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल और लाइवलीहुड कॉलेज भवन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दोनों भवनों में आवश्यक रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आव
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन