जांजगीर चाम्पा -अतिथियों ने जाज्वल्या 2026 स्मारिका का किया विमोचन : कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीट
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 13, 2026 / Post views : 194
समाचार
कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का हुआ समापन
एग्रीटेक कृषि मेला 2026 से आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खुलेगी - श्री गुरु खुशवंत साहेब
आधुनिक तकनीक और लोक संस्कृति के संगम से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
अतिथियों ने जाज्वल्या 2026 स्मारिका का किया विमोचन
जांजगीर-चांपा 13 फरवरी 2026/ जिले में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे, जांजगीर में आयोजित किया गया। शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन किया गया। इस अवसर पर जाज्वल्या 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढे़वाल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन