जांजगीर चाम्पा -सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन हेतु दिए दिशा- : बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के निर्द
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Feb 12, 2026 / Post views : 178
समाचार
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के निर्देश
सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन हेतु दिए दिशा-निर्देश, केंद्रों पर रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं
जांजगीर-चांपा 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री महोबे ने परीक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गोपनीयता, अनुशासन एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा परीक्षार्थियों को समयपूर्व सुव्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि केंद्राध्यक्ष केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक विद्यार्थियों से अनावश्यक बातचीत नहीं करेंगे तथा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के डर एवं आदर्श प्रश्नपत्र अधिक से अधिक विद्यार्थियों से हल कराए जाएं, ताकि वार्षिक परीक्षा से पूर्व उनकी समुचित तैयारी हो सके।
आधार कार्ड शिविर एवं अपार आईडी पर निर्देश
बैठक में स्कूलों में आधार कार्ड शिविर आयोजित कर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा कर शेष पंजीयन श
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन