Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कबीरधाम में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत : विटामिन-ए और आयरन सिरप से बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 149

कबीरधाम में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत

विटामिन-ए और आयरन सिरप से बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

कवर्धा, 29 अगस्त 2025। जिला कबीरधाम में आज से शिशु संरक्षण माह की शुरुआत हुई, जो 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक पूरे जिले में संचालित होगा। इस अभियान का शुभारंभ आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार तुरे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलील मिश्रा, डॉ. हर्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती लता शर्मा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस विशेष अवसर पर डॉ. तुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाया जाएगा तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप की बोतलें वितरित की जाएंगी। जिले में लगभग 93,273 बच्चे विटामिन-ए और 98,759 बच्चे आयरन-फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही हैं। इन सभी तक सेवाएँ स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन बहनों की मदद से पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रतौंधी, बिटॉट स्पॉट, मोतियाबिंद और खून की कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है। शासन के निर्देशानुसार यह अभियान कुल दस सत्रों में संचालित होगा और प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएँ दी जाएंगी।

शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए सिरप हर छह माह के अंतराल पर पिलाया जाएगा। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों का वजन लेकर पोषण स्थिति का आकलन, अभिभावकों को संतुलित आहार की जानकारी और अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. तुरे ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र अवश्य लेकर आएं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement