मुंगेली न्यूज़ -मानस मंच के सौंदर्यीकरण की सराहना की : उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 272
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मानस मंच के सौंदर्यीकरण की सराहना की
मुंगेली, 29 अक्टूबर 2025// उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिका लोरमी स्थित मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने 01 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से निर्मित मानस मंच के सौंदर्यीकरण कार्य एवं 45 लाख 47 हजार रूपए की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया। इसी तरह 88 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाले लोरमी पंडरिया मार्ग पर शासकीय कॉलेज से गोड़खाम्ही तक फोरलेन सड़क का भूमि पूजन एवं 24 करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले मुंगेली लोरमी मार्ग ग्राम तुलसाघाट से लपटी रपटा तक निर्माण लागत 02 करोड़ 65 लाख रुपए, तिलकपुर से झलरी पहुंच मार्ग निर्माण लागत 01 करोड़ 99 लाख रुपए, ग्राम अखरार में श्मशान घाट पहुंच मार्ग निर्माण लागत 01 करोड़ 37 लाख रुपए, ग्राम नवरंगपुर डिंडोरी डी 3 नहर में आवास मोहल्ला तक ब्रिज निर्माण लागत 01 करोड़ 14 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक स्कूल कारीडोंगरी तक सीसी रोड निर्माण 70 लाख रुपए आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया और बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोरमी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। 120 करोड़ रुपए के 06 सड़कों का भूमि पूजन हुआ है। हमारी सरकार विकास की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। सब मिलकर तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहे है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही मुझे प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है और इसी तरह से आगे भी हम कार्य करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि 02 तारीख से 10 तारीख तक कथा होगी जिसमें सभी को अपील किया की कथा सुनने के लिए अवश्य आए। उन्होंने मानस मंच के सौंदर्यीकरण की सराहना करते हुए कहा कि लोरमी को बहुत कम समय मे इतना शानदार मानस मंच मिला है, इसकी देखरेख की जिम्मेदारी हम सभी लोरमीवासियों की है। उन्होंने रजत जयंती के अवसर पर 01 नवंबर को रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में सभी को आमंत्रित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रतना काठले, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती समुंद सिंदाम, श्रीमती शांति भास्कर, श्रीमती कुंती जायसवाल, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन