कवर्धा न्यूज़- उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना में स्मार्ट क्लास की ऐतिहास : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्मार्ट क्लास की ऐतिहासिक शुरुआत कर स्कूल परिसर में किया पौधरोपण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 164
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्मार्ट क्लास की ऐतिहासिक शुरुआत कर स्कूल परिसर में किया पौधरोपण
कवर्धा, 28 अक्टूबर 2025। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना में स्मार्ट क्लास की ऐतिहासिक शुरुआत करने के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्मार्ट क्लास तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को अब नवीन शिक्षण विधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे शिक्षा अधिक रोचक, व्यवहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनेगी। इस अवसर पर बोड़ला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामकिंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, श्री संतोष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार मेरावी, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, श्री मोहन धुर्वे, श्री गजानंद यादव, मीलू साहू, श्री सुनील साहू सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, ग्रामीण, शिक्षक उपस्थित थे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन