कवर्धा न्यूज़-इलेक्ट्रानिक/पोर्टल हेतु, प्रिंट के लिए विस्तृत news बाद : राज्यपाल ने भोरमदेव मंदिर परिसर में किए बिहान स्टॉलों का अवलोकन, लखपति दीदियों से की मुलाकात
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 135
इलेक्ट्रानिक/पोर्टल हेतु, प्रिंट के लिए विस्तृत news बाद में
राज्यपाल ने भोरमदेव मंदिर परिसर में किए बिहान स्टॉलों का अवलोकन, लखपति दीदियों से की मुलाकात
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बाबा भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदियों से भेंटकर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों की जानकारी ली।
राज्यपाल श्री डेका ने महिलाओं द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में नई पहचान भी बना रही हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन