जांजगीर चाम्पा -एग्रीस्टैक पंजीयन व धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा : सभी शासकीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 व्हीलर में हेलमेट व 4 व्हीलर में सीट बेल्ट अनिवार्य
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 186
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
सभी शासकीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 व्हीलर में हेलमेट व 4 व्हीलर में सीट बेल्ट अनिवार्य
राज्योत्सव में स्टॉल होंगे आकर्षण के केन्द्र, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में 25 वर्ष की उपलब्ध्यिों पर आधारित लगेंगे स्टॉल
सड़कों से आवारा मवेशियो को हटाने स्थाई समाधान हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “एकता मार्च” के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एग्रीस्टैक पंजीयन व धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा
जांजगीर-चांपा 28 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शासन की प्राथमिक योजनाओं, राज्योत्सव, एकता मार्च की तैयारियों और स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में संस्कृति, विकास और जनभागीदारी का प्रतीक होगा। राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ नागरिकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फॉर्म भरने की सुविधा, कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, वयवंदना योजना एवं शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं की जानकारी और आवेदन एवं लाभ की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रत्येक स्टॉल को आकर्षक, शिक्षाप्रद और जनहितकारी स्वरूप में तैयार किया जाए ताकि नागरिक सीधे लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचा�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन