Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS-230 नग गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए गए दिनांक 02 : कबीरधाम पुलिस – साइबर सेल की बड़ी उपलब्धि “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के तहत लगभग 50 लाख रुपए के, 230 न

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 134

कबीरधाम पुलिस – साइबर सेल की बड़ी उपलब्धि “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के तहत लगभग 50 लाख रुपए के, 230 नग गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए गए दिनांक 02 सितम्बर 2025 को कबीरधाम पुलिस की साइबर सेल ने एक उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के अंतर्गत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए 230 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, को खोजकर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल, श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम तथा जिले के सभी थानों और चौकियों ने लगातार मेहनत कर मोबाइलों का पता लगाने में सहयोग दिया। मोबाइल वापसी कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, श्री प्रतीक चतुर्वेदी, श्री आशीष शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान तथा साइबर सेल की संपूर्ण टीम उपस्थित रही। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस हर नागरिक की मुस्कान को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है। यह केवल गुम हुआ मोबाइल लौटाने का कार्य नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पुलिस तकनीक व संसाधनों का उपयोग करके हर नागरिक की मदद करने के लिए तत्पर है। गुम मोबाइल की बरामदगी में सायबर सेल से एएसआई चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, शिवम मंडावी, अजय ठाकुर, उपेंद्र सिंह और विकास श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कबीरधाम पुलिस की आम जनता से अपील है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो नागरिक तुरंत निकटतम थाने या साइबर सेल से संपर्क करें और [https://www.ceir.gov.in](https://www.ceir.gov.in) पोर्टल पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करें। चोरी या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस से एफआईआर अथवा शिकायत नंबर प्राप्त करें। पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के बाद मोबाइल का लोकेशन ट्रैक होने पर तुरंत सूचना दी जाएगी। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, मोबाइल मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। कबीरधाम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का वादा बने। गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा और जिले में पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करेगा। जिन्होंने आज अपना मोबाइल वापस नहीं लिया है वे साइबर सेल कबीरधाम, एकता चौक के पास, कवर्धा आकर अपना मोबाइल वापस प्राप्त कर सकते हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement